Some Important Things To View
Research & Quality Control
|
अन्वेषणालय, लोक निर्माण विभाग एवं रिसर्च डेवलपमेन्ट एण्ड क्वालिटि प्रमोशन सेल के अन्तर्गत मार्गो का निर्माण स्थल की मिटटी, भवनों, मार्गो तथा सेतुओं के निर्माण कार्यो के प्रयोग में आने वाली सामग्री का गुणवत्ता सम्बन्धी परीक्षण कार्य सम्पादित किया जाता है तथा विभाग में विभिन्न तकनीकी कठिनाईयों को हल करने एवं नयी तकनीकियों के संचार करने में प्रमुख भूमिका निभाता है। वर्ष 2009 - 2010 में दिनांक 31/03/2010 तक सम्पन्न कार्य-कलापों का विवरण निम्न प्रकार है। 1 अन्वेषणालय में कोडिंग सेक्शन से प्राप्त 1367 नमूनों को सम्मिलित करते हुये कुल 1563 विभिन्न निर्माण सामग्री नमूनों का परीक्षण किया गया। 2 रिसर्च डेवलपमेन्ट एवं क्वालिटि प्रमोशन सेल मे दिनांक
31/03/2010 तक क्षेत्रीय प्रयोगशाला मेरठ में कुल 769 विभागीय तथा गैर विभागीय
निर्माण सामग्री नमूनों का परीक्षण किया गया। क्वालिटि
प्रमोशन सेल की केन्द्रीय प्रयोगशाला लखनऊ में 800 परीक्षण किये गये।
क्वालिटि प्रमोशन सेल के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में स्थापित 9 मिटटी
सर्वेक्षण प्रयोगशालाओं में 412 मिट्टी के नमूनों में सी0बी0आर0 इत्यादि
परीक्षण किये गये। 3 जनपदों में स्थापित जनपदीय प्रयोगशालाओं से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर मार्च 2010 तक 11395 नमूनों की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया वर्ष 2010-11 में दिनांक 16/07/2010 तक 3109 नमूनों का परीक्षण किया गया है। 4 अन्वेषणालय तथा रिसर्च डेवलपमेन्ट क्वालिटि प्रमोशन सेल की प्रयोगशालाओं के उच्चीकरण हेतु वर्ष 2010-11 में स्वीकत धनराशि रू0 58.67 लाख का आगणन गठित कर प्रेषित किया गया तथा शेष धनराशि का आगणन गठित करने की कार्यवाही की जा रही है। शोध प्रस्तावों का आगणन गठित कर स्वीक़ति हेतु प्रेषित किया गया है। 5 नव-नियुक्त सहायक अभियन्ताओं में से मुख्यालय पर तैनात तथा पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम से छुटे हुये सहायक अभियन्ताओ का आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रायोगिक तौर पर विभागीय संशाधनों के आधार पर क्वालिटि प्रमोशन सेल के आडीटोरियम में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 6 स्टेट क्वालिटि मानिटर्स को सडक तथा भवन निर्माण सामग्री से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया। 7 विभाग मे तकनीकी निष्कम्भन तथा तकनीकी ज्ञान को अद्याविदक रखने हेतु तकनीकी सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। 8 क्वालिटि प्रमोशन सेल की सूचना के अनुसार 71 जनपदीय प्रयोगशालायें नमूने परीक्षण का कार्य कर रही है। जनपदीय प्रयोगशालाओं में उनके लिए निर्धारित 21 परीक्षणों से सम्बन्धित परीक्षण कार्य होते है। 9 मुख्यालय स्थित विभिन्न प्रयोगशालाओं में सडक तथा भवन
निर्माण सामग्री से सम्बन्धित नमूनों का परीक्षण किया जाता है। जी0एस0बी0,
डब्लू0एम0एम0, बी0एम0, एस0डी0बी0सी0, बी0सी0 तथा सीमेन्ट कांक्रीट के डिजाइन
का कार्य किया जाता है। इसके अतिरिक्त ओवर-ले डिजाइन हेतु बैंकलमैनबीम परीक्षण
भी सम्पन्न कराये जाते है। 10 परीक्षण कार्य हेतु आवश्यक मैनुअल तथा इलेक्ट्रिकली
ऑपरेटेड मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है, प्रयोगशालाओं में उच्चीकरण हेतु
आधुनिक मशीनों के क्रय हेतु आगणन प्रेषित किया गया है।
आय-व्ययक बजट वर्ष 2010 - 2011 लोक निर्माण विभाग में अन्वेषणालय की 13 तथा क्वालिटि प्रमोशन सेल की 13 प्रयोगशालाओं के सुद्रढीकरण/उच्चीकरण एवं मशीनें एवं सज्जा/नवीन यंत्र संयत्रों तथा उपकरणों के क्रय तथा स्थापना कार्य हेतु धनराशि नितांत आवश्यक है। विगत कई वर्षो में इन प्रयोगशालाओं में नवीन यंत्र संयत्रों तथा उपकरणों का क्रय नहीं किया गया है। वित्तीय वर्ष 2009-10 में अनुसंधान संस्थान तथा क्वालिटि प्रमोशन सेल की प्रयोगशालाओं के सुद्रढीकरण/उच्चीकरण हेतु मशीने एवं सज्जा उपकरण और संयत्र के क्रय एवं स्थापना कार्य हेतु क्रमश: ` 76.00 एवं ` 74.00 लाख इस प्रकार कुल ` 1.50 करोड का बजट प्राविधान था। वर्ष 2010-2011 में अनुसंधान संस्थान तथा क्वालिटि प्रमोशन सेल की प्रयोगशालओं के सुद्रढीकरण/उच्चीकरण हेतु मशीने एवं सज्जा उपकरण और संयत्र के क्रय एवं स्थापना कार्य हेतु आवंटित धनराशि ` 92.00 लाख के विरूध ` 58.67 लाख का आगणन गठित कर प्रेषित कर दिया गया है तथा शेष धनराशि के सापेक्ष आगणन गठन की कार्यवाही की जा रही है।
|